अनंत सिंह की रिहाई से पहले बेऊर जेल के बाहर जश्न का माहौल, समर्थक बोले- जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज थोड़ी ही देर में जेल से बाहर आने वाले हैं। बेऊर जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट चुकी है। हर तरफ उत्साह का माहौल है

Anant Singh aaye bahar

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज थोड़ी ही देर में जेल से बाहर आने वाले हैं। बेऊर जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट चुकी है। हर तरफ उत्साह का माहौल है और समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं—‘देखो, देखो कौन आया... शेर आया, शेर आया’ और ‘जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए।’

जेल के बाहर अनंत सिंह की पसंदीदा गाड़ी लैंड क्रूजर भी पहुंच चुकी है, जिससे उनके रुतबे और स्वागत की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। 20 मार्च को उन्हें राजद नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। करीब चार महीने जेल में रहने के बाद अब उनकी रिहाई हो रही है, जिससे उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

जेल से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह सीधे पटना स्थित अपने विधायक आवास जाएंगे। वहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। पूरा आवास फूल-मालाओं से सजाया गया है और समर्थकों के लिए बड़े पैमाने पर दावत का भी इंतजाम किया गया है। जानकारी के अनुसार, करीब 3 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं। इसके अलावा समोसा, पुड़ी, सब्जी, पुलाव समेत कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं।

अनंत सिंह 24 मार्च को पटना से मोकामा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह करीब 50 किलोमीटर लंबा रोडशो करेंगे। यह रोडशो मोकामा तक जाएगा और बड़हिया महारानी स्थान मंदिर तक सड़क मार्ग से यात्रा होगी। रास्ते में कई जगह समर्थक उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

बता दें कि 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इसके बाद 1 नवंबर को पटना पुलिस ने अनंत सिंह को उनके मोकामा स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था और अब करीब चार महीने बाद उन्हें जमानत मिली है।

Trending News

 मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
Aug 25, 2026, 12:40:00 PM
 गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
Aug 25, 2026, 12:23:00 PM
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
Aug 25, 2026, 12:00:00 PM
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान,  राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान, राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
Aug 25, 2026, 11:37:00 AM
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
Aug 25, 2026, 11:20:00 AM
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
Aug 25, 2026, 11:18:00 AM
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
Aug 25, 2026, 11:10:00 AM
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
Aug 25, 2026, 10:52:00 AM
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
Aug 25, 2026, 10:38:00 AM
 मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
Aug 25, 2026, 10:31:00 AM