बक्सर सदर अस्पताल में दवा वितरण घोटाले का आरोप, BJP विधायक आनंद मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण

बक्सर सदर अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सदर विधायक आनंद मिश्र ने अस्पताल स्थित दवा वितरण काउंटर का औचक निरीक्षण किया

आनंद मिश्रा की तस्वीर

बक्सर सदर अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सदर विधायक आनंद मिश्र ने अस्पताल स्थित दवा वितरण काउंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया।

निरीक्षण के दौरान दवा वितरण में अनियमितता का मामला उजागर हुआ। एक महिला मरीज ने विधायक आनंद मिश्र को बताया कि डॉक्टर द्वारा उसे 20 टैबलेट लिखी गई थीं, लेकिन दवा वितरण काउंटर से उसे केवल एक पत्ता, यानी 10 टैबलेट ही दी गईं। मरीज की इस शिकायत को विधायक ने बेहद गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद दवा वितरण काउंटर के कर्मी से सीधे पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान संबंधित कर्मी ने अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की और कहा कि उस समय वह काउंटर पर मौजूद नहीं था। उसके अनुसार, दवा अस्पताल में आई एक प्रशिक्षु एएनएम द्वारा वितरित की गई थी। इस जवाब पर विधायक आनंद मिश्र ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे महज बहानेबाजी करार दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ी इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने दवा वितरण में गड़बड़ी को सीधे तौर पर दवा की कालाबाजारी से जोड़ते हुए कहा कि यदि मरीजों को पूरी दवा नहीं दी जा रही है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक आनंद मिश्र ने पूरे अस्पताल परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अंत में उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि दवा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को उनका पूरा और उचित इलाज मिल सके।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM