महाशिवरात्रि के पावन मौके पर Tej Pratap Yadav ने रुद्राभिषेक करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर सामने आते ही सियासी हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी एक वीडियो शेयर कर हलचल बढ़ा दी। वीडियो में आकाश एक नवजात बच्ची को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा है, "तुम मन में स्मरण करो, मैं सुनता हूं। तुम मन में मुझे पुकारो, मैं आता हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। अगर तुम मन को शिवमय करो तो वहीं मेरा कैलाश, वहीं मेरी उज्जैनी।"
बताया जा रहा है कि 5 फरवरी को अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद 9 फरवरी को यह चर्चा तेज हो गई कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। मामला तूल पकड़ता देख तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
उन्होंने साफ कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। तेजप्रताप ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चा उनका नहीं, बल्कि आकाश भाटी का है।
इधर, इस मामले में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पहली बार सामने आए हैं। आकाश यादव ने कहा है, हमारे घर में लक्ष्मी आई है। उसका नाम मैंने उज्जैनी रखा है, ये हमारे लिए खुशी की बात है।
अब यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।