अगलगी में अपना सबकुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी, जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड स्थित ग्राम गवसरा गाँव पहुंचे।

मुकेश सहनी

मुजफ्फरपुर: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड स्थित ग्राम गवसरा गाँव पहुंचे। इस क्रम में वे उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जिनके घर आग लगने की घटना में जल गए। घर में रखे सामान जलकर राख हो गए।  

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी इन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने की कोशिश की। वीआईपी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराए गए हैं।  

इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी इन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने की कोशिश कर रही है। अपने जीवन की पूरी कमाई गंवा चुके इन लोगों के लिए यह कठिन समय है।  

उन्होंने बताया कि गवसरा में बीते दिन आग लगने से कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस दुखद घटना में पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण भी किया गया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ सहारा मिल सके।  

पूर्व मंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि सरकार की पॉलिसी सही नहीं है। आग लगने से आम तौर पर गरीब की झोपड़ी या घर ही जलता है। यहां एक परिवार ऐसा भी है जिन्हें अपनी बेटी की शादी करनी थी, सभी सामान जुटा लिए थे, लेकिन अब सबकुछ राख हो गया। ऐसे में अब अगर सरकार 20 हजार रुपये मुआवजा दे रही है तो क्या होगा?  

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भले गरीबों को घर उपलब्ध कराने का ढिंढोरा पीट रही हो लेकिन आज भी यहां के गरीब झोपड़ी में ही रहते हैं।  

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पहले ही कहा था कि हमारी सरकार बन जाएगी तो आग लगने वाले घरों में नुकसान का आकलन करवा कर मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन आज सरकार की पॉलिसी गलत है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM