“अगला CM कौन?”— दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, बोले- धैर्य रखिए, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चलेगी सरकार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गया सर्किट हाउस में बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।

Deepak Prakash

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गया सर्किट हाउस में बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और हवा दे दी है।

मंत्री ने साफ किया कि मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विकास कार्यों में व्यस्त हैं, यही वजह रही कि वे पटना के गांधी मैदान में आयोजित ईद समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह उनके बेटे निशांत कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिनिधित्व किया।

दीपक प्रकाश ने दावा किया कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने सामाजिक और आर्थिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भले ही नीतीश कुमार राज्यसभा जाएं, लेकिन बिहार के विकास में उनका मार्गदर्शन और भूमिका लगातार बनी रहेगी। उन्होंने यह तक कहा कि आने वाली किसी भी सरकार का संचालन नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही होगा।

पंचायत चुनाव को लेकर भी मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि मौजूदा आरक्षण रोस्टर करीब 10 साल पुराना हो चुका है, इसलिए 2026 के पंचायत चुनाव में नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। इसके लिए विभागीय तैयारी अंतिम चरण में है।

वहीं बंगाल की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल आर्थिक विकास में अग्रणी था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बंगाल में बनेगी।

दीपक प्रकाश ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लंबे शासनकाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ी है और जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में बदलाव तय है और आने वाले समय में विकास की नई राह खुलेगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM