राबड़ी देवी के बाद अब तेज प्रताप यादव को भी सरकारी आवास खाली करने का आदेश

बिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले आवास को खाली करने के आदेश के बाद अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी सरकारी घर छोड़ना पड़ेगा

राबड़ी देवी के बाद अब तेज प्रताप यादव को भी सरकारी आवास खाली करने का आदेश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 26, 2025, 11:05:00 AM

बिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले आवास को खाली करने के आदेश के बाद अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी सरकारी घर छोड़ना पड़ेगा. वर्तमान में तेज प्रताप को 26, एम स्ट्रैंड रोड का बंगला आवंटित था, लेकिन ताजा आदेश के तहत यह आवास अब नई सरकार में मंत्री बने लखेंद्र कुमार रोशन को दे दिया गया है.

राबड़ी देवी के आवास खाली करने के निर्देशों के बाद आरजेडी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बताया है. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि एनडीए सरकार विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार बीजेपी के दबाव में फैसले ले रही है.

वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किया गया है और उन्हें नियम के अनुसार 10 सर्कुलर रोड का घर खाली कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार की नजर पूरे मामले पर रहेगी और उम्मीद है कि लालू परिवार सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएगा.

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM