राज्यपाल से मिलने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, ललन सिंह भी साथ, बिहार में हलचल तेज

बिहार में इन दिनों सियासी गतिविधियां तेज है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में फ्लोट टेस्ट पास किया। अब आज सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

राज्यपाल से मिलने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, ललन सिंह भी साथ, बिहार में हलचल तेज

बिहार में इन दिनों सियासी गतिविधियां तेज है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में फ्लोट टेस्ट पास किया। बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। अब आज सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई। 

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम सम्राट चौधरी पटना स्थित 1 अन्ने मार्ग में नीतीश कुमार से मिले। इस दौरान जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें तेज है।  

सम्राट सरकार ने शनिवार को बहुमत साबित कर दिया है।  हालांकि अभी तक बिहार में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। सम्राट चौधरी के अलावे दो डिप्टी सीएम जदयू से है। ऐसे में माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई होगी। सम्राट नीतीश कुमार  के पास कैबिनेट लिस्ट फ़ाइनल कराने गए हो, क्योंकि इस दौरान ललन सिंह भी मौजूद रहे। ऐसे में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। फ़िलहाल दोनों नेताओं की मुलाकात की वजह क्लियर नहीं हो पायी है। इसे महज शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। 

बता दें कि बीते दिनों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कई बार मुलाकात हो चुकी है। बीते दिनों सीएम दिल्ली दौरे पर थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी और गृहमत्री अमित शाह समेत कई बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। 

वहीं शुक्रवार को सदन में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात की। सम्राट चौधरी पटना स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से यह औपचारिक मुलाकात रही, जो सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने और बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद हुई। अब सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें तेज है।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM