अब इस मॉडल पर चलेगी सम्राट सरकार, नीतीश से मुलाकात के बाद विजय चौधरी का मुसलमानों को लेकर बड़ा ऐलान

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता के मामले में नीतीश कुमार की नीति को ही आगे बढ़ाया जाएगा।

अब इस मॉडल पर चलेगी सम्राट सरकार, नीतीश से मुलाकात के बाद विजय चौधरी का मुसलमानों को लेकर बड़ा ऐलान

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता के मामले में नीतीश कुमार की नीति को ही आगे बढ़ाया जाएगा। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय चौधरी ने अल्पसंख्यकों के संशय को दूर करते हुए कहा कि  इस शासन में भी मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। इसके पहले उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उसके बाद यह बड़ा ऐलान किया कि बिहार में अल्पसंख्यक समाज की भलाई सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्तमान सरकार भले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम कर रही हो, लेकिन इसकी दिशा और कार्यशैली पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तय किए गए रास्ते पर ही आगे बढ़ रही है। यह पूरी तरह नीतीश कुमार की सोच और नेतृत्व का परिणाम है, और सरकार उसी मार्ग पर आगे बढ़ेगी।  

डिप्टी सीएम ने दोहराया कि अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पहले की तरह लागू है और आगे भी जारी रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी साफ कर दिया है कि सांप्रदायिकता के मामले में नीतीश कुमार की नीति को ही आगे बढ़ाया जाएगा।

विजय चौधरी ने कहा-बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम हुआ है, वैसा अन्य राज्यों में कम देखने को मिलता है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और आज वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ माहौल बनाती थीं, खासकर अल्पसंख्यक समाज को लेकर। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार से पहले अल्पसंख्यकों के लिए ठोस काम नहीं हुआ।वहीं सीएम सम्राट चौधरी द्वारा जनता दरबार में टोपी नहीं पहनने को लेकर उठे सवालों पर विजय चौधरी ने कहा कि अगर टोपी से सरकार का प्रदर्शन मापा जाता है, तो हमें 2-4 टोपी पहना दीजिए, हम भी सरकार में हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM