उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पार्टी में शुरू हुआ विद्रोह, रामेश्वर महतो ने नीयत धुंधली और स्वार्थ की राजनीति की बात कहीं

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोकमत (RLM) में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसकी वजह है पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने संगठन के भीतर नाराजगी और असंतोष की ओर इशारा कर दिया है.

रामेश्वर महतो

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोकमत (RLM) में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसकी वजह है पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने संगठन के भीतर नाराजगी और असंतोष की ओर इशारा कर दिया है. चर्चाएं तेज हैं कि रामेश्वर महतो मंत्री नहीं बनाए जाने से बेहद खफा हैं.

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाने में सफल रहे. इसी को लेकर भीतरखाने लंबे समय से सवाल उठ रहे थे और अब विधायक का पोस्ट इन अटकलों को और मजबूत करता दिख रहा है.

रामेश्वर महतो ने अपने फेसबुक पर लिखा-“राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियाँ जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता. आज का नागरिक जागरूक है- वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है."

उनके इस बयान ने RLM खेमे में हलचल मचा दी है, क्योंकि पोस्ट में “नेतृत्व की नीयत धुंधली होने” और “स्वार्थ की दिशा में मुड़ने" जैसे शब्द सीधे तौर पर नेतृत्व पर सवाल उठाते हैं. राजनीतिक हलकों में इसे उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, रामेश्वर महतो लगातार उम्मीद कर रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा उन्हें मंत्री पद के लिए आगे बढ़ाएंगे, लेकिन इसके बजाय कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया.

इसके बाद से ही रामेश्वर महतो असहज और नाराज बताए जा रहे हैं.

RLM में पहले से ही परिवारवाद को लेकर सवाल उठते रहे हैं. लेकिन अब विधायक के पोस्ट से यह साफ हो गया है कि पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सतह पर आ चुका है. फिलहाल पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विधायक महतो के पोस्ट ने संगठन को नई सियासी मुश्किल में डाल दिया है. बता दें, उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक करियर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा रहा है, और अब अपने ही विधायक की नाराजगी ने RLM में नए विवाद की जमीन तैयार कर दी है.

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM