सीएम नीतीश को पाकिस्तानी डॉन ने दी धमकी, कहा- माफी मांगो वरना फिर मत कहना कि चेताया नहीं था

मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के मामले को लेकर पाकिस्तान का कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी भड़क गया है। उसने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली धमकी देते हुए कहा है कि वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना इसके गंभीर परिणाम होंगे।।।

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद ने अब अंतरराष्ट्रीय रंग ले लिया है। एक वायरल वीडियो में मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के मामले को लेकर पाकिस्तान का कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी भड़क गया है। उसने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली धमकी देते हुए कहा है कि वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना इसके गंभीर परिणाम होंगे।।।

शहजाद भट्टी ने कहा कि बिहार में जो हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखा है। आरोप लगाया कि एक ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति ने एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया, और फिर लोग उन लोगों पर इल्ज़ाम लगाते हैं जो सवाल उठाते हैं। उसने कहा, "लोगों ने देखा है कि बिहार के उसने एक मुस्लिम लड़की के साथ क्या किया। जो भी सरकार में है या जो भी ज़िम्मेदार संस्था है, उसे कुछ ही दिनों में माफी मंगवा लो। बाद में यह मत कहना कि शहजाद भट्टी ने चेतावनी नहीं दी थी। बाद में चीखे नहीं मारनी है, बाद में रोना मत।"

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन माना जाता है और फिलहाल दुबई में रह रहा है। उसके संबंध पाकिस्तान के भूमाफिया और अंडरवर्ल्ड के बड़े नेटवर्क से बताए जाते हैं। वह कुख्यात माफिया फारुख खोखर का करीबी और राइट हैंड माना जाता है। भट्टी पर बम बनाने, हथियारों की तस्करी और ड्रोन के जरिए भारत में अवैध हथियार भेजने जैसे गंभीर आरोप हैं। वह सोशल मीडिया पर हथियारों और पालतू शेरों के साथ वीडियो पोस्ट करने के लिए भी जाना जाता है।

दरअसल, 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इसी दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देने के बाद हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि यह क्या है। महिला के जवाब देने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से हिजाब हटा दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए। महिला कुछ क्षणों के लिए असहज हुई और कार्यक्रम के बाद वहां से चली गई। इस घटना का वीडियो सामने आते ही विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई, जबकि सत्तापक्ष ने इसे पिता जैसा स्नेह बताया।


Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM