अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mukesh sahni

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और साहस हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।  

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी अमर शहीद जुब्बा सहनी को याद कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि इनके नाम पर राजनीति तो खूब की गई लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची है। आज भी उनके स्मारक तक पहुंचने के लिए सड़क जैसी सुविधा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि यहां की सत्ताधारी एनडीए सरकार के नेता 21 साल से सत्ता में रहने का दम्भ भरते हैं, लेकिन अमर शहीद का पैतृक गांव मुजफ्फरपुर का चैनपुर आज भी विकास की किरण पहुंचने का इंतजार कर रहा है। आज तक उस गाँव को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल पाया है।  

'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी के परिवार के लोग भी किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं। उन्हें भी सरकार की उन नजरों का इंतजार है जिससे उनके और स्वतंत्रता सेनानी के इस पैतृक गाँव की किस्मत बदल सके।  

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस गाँव में आकर लोगों द्वारा घोषणाएं नहीं की गईं। घोषणाएं खूब की गईं, लेकिन उन घोषणाओं को ज़मीन पर नहीं उतारा गया।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM