पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी का ऐलान, मोबाइल-इंटरनेट पूरी तरह रहेगा बंद

बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार अति गंभीर अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल बनाएगी

बिहार

बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार अति गंभीर अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल बनाएगी। यह जेल पहाड़ी इलाके में बनेगी, जहां मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट पूरी तरह बंद रहेगा। जेल तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा और उस रास्ते की चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी।

गृह मंत्री के मुताबिक, इस जेल को बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रखा जाएगा। आसपास किसी भी आम व्यक्ति की आवाजाही नहीं होगी। यहां केवल अति गंभीर श्रेणी के अपराधियों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जेल में रखने को लेकर कई तरह के “नाटक” होते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यह सख्त फैसला लिया गया है। सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि गृह विभाग के अहम फैसले मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही लिए जाते हैं और पुलिस किसी भी अपराधी को न तो छोड़ती है और न ही छोड़ेगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने अहम घोषणाएं की हैं। स्कूल-कॉलेजों और हॉटस्पॉट इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी)” का गठन किया गया है। इसकी गश्ती के लिए 1500 स्कूटी और 3200 बाइक उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा सभी 40 पुलिस लाइनों में जीविका दीदियों की रसोई खोली जाएगी। पुलिसकर्मियों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हर पुलिस लाइन में एक-एक स्कूल भी खोला जाएगा।

हालांकि हाई सिक्योरिटी जेल किस जिले में और किस स्थान पर बनेगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM