8931 दिन,गरीब कल्याण और विकास के इस स्वर्णिम कालखंड पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक अभिनंदन-संजय सरावगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन अदम्य इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम, तपस्या और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

संजय सरावगी की तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन अदम्य इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम, तपस्या और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन “निष्काम कर्मयोग” की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत करता है, जहाँ प्रत्येक क्षण और प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित को समर्पित रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे, पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए भारत में सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बनने का रिकॉर्ड बनाया है। पवन कुमार चामलिंग ने मुख्यमंत्री के रूप में 8,930 दिन सेवा दी थी जबकि पीएम मोदी  ने बतौर प्रधानमंत्री और मुख्य्मंत्री अब 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली अद्वितीय है—वे निरंतर 18-18 घंटे कार्य करते हुए देश के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में जुटे रहते हैं। सीमित संसाधनों से उठकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचना और फिर उसी ऊर्जा के साथ देशसेवा में निरंतर लगे रहना, यह उनके असाधारण व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उनका नेतृत्व न केवल निर्णायक है, बल्कि संवेदनशील भी है, जो गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के दर्द को समझता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के करोड़ों गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के जीवन में ठोस परिवर्तन लाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला, उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति देकर सम्मानजनक जीवन दिया, आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए। इन योजनाओं के पीछे प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि, सतत मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

 सरावगी ने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी बिहार में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार, रेलवे के आधुनिकीकरण, नए पुलों एवं कनेक्टिविटी परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को विकास की नई रफ्तार मिली है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी की व्यक्तिगत निगरानी, स्पष्ट नीति और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” का सशक्त माध्यम बनाया। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का उनका मंत्र आज हर भारतीय के मन में विश्वास का आधार बन चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के अथक परिश्रम, पारदर्शी नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण आज भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और “विकसित भारत @2047” का संकल्प जन-जन का अभियान बन चुका है। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश उनके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज न केवल देश मे बल्कि विदेशों में भी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, जो उनके व्यक्तित्व को और बड़ा बनाता है। 

सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 8931 दिनों का समर्पित सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका तप, त्याग और परिश्रम आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा, और उनके नेतृत्व में बिहार सहित पूरा देश विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM