4 महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह, 50 गाड़ियों के काफिले संग निकले, घर पर जश्न, आतिशबाजी से गूंजा माहौल

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह 4 महीने बाद बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर समर्थकों ने नारेबाजी की

अनंत सिंह

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह 4 महीने बाद बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर समर्थकों ने नारेबाजी की। बाहुबली लैंड क्रूजर से जेल से घर के लिए निकले हैं। उनके साथ 50 गाड़ियों का काफिला था।

इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की 'देखो, देखो कौन आया... शेर आया, शेर आया।' 'जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए।'

पहले से जेल के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठकर अनंत सिंह पटना आवास के लिए रवाना हो गये। जहां पहले से हजारों लोग उनके इंतजार में खड़े हैं। उनकी रिहाई को लेकर पटना आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनाया गया है। अभी अनंत सिंह पटना आवास पर ही रहेंगे। कल 24 मार्च को मोकामा के नदमा स्थित अपने गांव जाएंगे। इस दौरान भव्य रोड शो निकाला जाएगा।

अनंत सिंह के जेल से छूटने की खुशी में उनके आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों लोगों के खाने की व्यवस्था की गयी है। इसे बनाने के लिए कई कारीगर लगे हुए हैं। बताया जाता है कि अनंत सिंह मंगलवार को पटना से बड़हिया के लिए प्रस्थान करेंगे और इस दौरान रास्ते में रोड शो होगा। अनंत सिंह बड़हिया के प्रसिद्ध महारानी स्थान में पूजा भी करेंगे।

30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। करीब 4 महीने से वो जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में अनंत सिंह के वकील ने बेल को लेकर पटना हाईकोर्ट में 4 दलील रखी थी।

Trending News

गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
Aug 25, 2026, 3:25:00 PM
संसदीय स्थायी समिति ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा, 31 में से 26 सदस्य पहली बार पहुंचे
संसदीय स्थायी समिति ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा, 31 में से 26 सदस्य पहली बार पहुंचे
Aug 25, 2026, 3:05:00 PM
धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Aug 25, 2026, 2:52:00 PM
मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
Aug 25, 2026, 2:30:00 PM
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
Aug 25, 2026, 1:46:00 PM
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
Aug 25, 2026, 1:30:00 PM
 पत्रकारों का DM के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप
पत्रकारों का DM के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप
Aug 25, 2026, 1:06:00 PM