बिहार से हर साल 15 हजार बच्चे गायब, मानव तस्करी और साइबर स्लेवरी गैंग पर डीजीपी का बड़ा खुलासा

बिहार में बच्चों के गायब होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। हर साल करीब 15 हजार बच्चों के लापता होने के आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है

DGP

बिहार में बच्चों के गायब होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। हर साल करीब 15 हजार बच्चों के लापता होने के आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच मानव तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है।

राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने इस पूरे मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बिहार में मानव तस्करी को लेकर पुलिस और कई सामाजिक संगठन मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नए-नए मामले सामने आ रहे हैं।

डीजीपी के मुताबिक, मानव तस्करी के गिरोह अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई मामलों में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के नाम पर बच्चियों को शामिल किया जाता है, जहां बाद में उनका शोषण किया जाता है। इतना ही नहीं, नेपाल से भी लड़कियों को बिहार लाए जाने की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की कमी और गरीबी की वजह से कई परिवार ऐसे झांसे में आ जाते हैं। इसके पीछे संगठित गैंग काम कर रहे हैं, जो मानव तस्करी के जरिए बड़े स्तर पर आर्थिक गतिविधियां चला रहे हैं।

डीजीपी ने एक और गंभीर पहलू की ओर इशारा करते हुए बताया कि साइबर स्लेवरी गैंग भी अब सक्रिय हो चुके हैं। ये गैंग लोगों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर उनका पासपोर्ट बनवाते हैं और फिर उन्हें दूसरे देशों में ले जाकर जबरन काम करवाते हैं।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। डीजीपी ने बताया कि अब तक सैकड़ों लोगों को मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाया जा चुका है। इसके अलावा कई बच्चों को दूसरे राज्यों से भी वापस लाया गया है।

उन्होंने बताया कि बिहार में हर साल करीब 15 हजार बच्चों के गुम होने को लेकर एफआईआर दर्ज होती है, जिनमें से लगभग 5 से 6 हजार बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जबकि बाकी बच्चों को पुलिस ट्रेस कर उनके परिवार तक पहुंचाने में सफल रही है।

मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने डीएसपी स्तर का विशेष पद भी बनाया है। डीजीपी के मुताबिक, ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है और आने वाले समय में इस व्यवस्था को और मजबूत किया 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM