141 दिन बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह, 100 गाड़ियों के काफिले संग मोकामा रवाना, बोले- अब चुनाव नहीं लडूंगा

दुलारचंद हत्याकांड में 141 दिन जेल में रहने के बाद अनंत सिंह रिहा हो चुके हैं। वो पटना से मोकामा के लिए निकल गए हैं। अनंत सिंह ने कहा कि वो क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं।

अनंत सिंह

दुलारचंद हत्याकांड में 141 दिन जेल में बिताने के बाद मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह अब जेल से बाहर आ चुके हैं। उनकी रिहाई के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है। बेऊर जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी से माहौल गूंज उठा।

जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह लैंड क्रूजर में सवार होकर अपने काफिले के साथ पटना से मोकामा के लिए रवाना हुए। उनके साथ करीब 100 गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था, जो उनके समर्थकों की ताकत और उत्साह को दिखा रहा था। रास्ते में अथमलगोला समेत कई जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने उन्हें ‘शेर-ए-बिहार’ कहकर संबोधित किया और फूल-मालाओं से लाद दिया।

हालांकि, रिहाई के बाद अनंत सिंह ने साफ किया कि वे फिलहाल अपने क्षेत्र में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले बड़हिया माता के दर्शन करने जाएंगे और लगभग 15 दिन बाद क्षेत्र में लौटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि अब वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर उनका बेटा क्षेत्र में सक्रिय रहता है, लोगों की मदद करता है, तो वही आगे चुनाव लड़ सकता है।

अनंत सिंह ने यह भी दावा किया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया था। उनका कहना है कि घटना के समय वे मौके से करीब 4 किलोमीटर दूर थे।

बता दें कि 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इसके बाद 1 नवंबर को पटना पुलिस ने उन्हें मोकामा स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेजा गया था।

करीब चार महीने जेल में रहने के बाद 20 मार्च को पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद अब उनकी रिहाई हुई है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM