मार्च 2026 तक भारतीय रेलवे में खत्म होगा वीआईपी कल्चर, अब अफसरों को नहीं मिलेगी खास सुविधा

रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। मार्च 2026 तक वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा

Railway

रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। मार्च 2026 तक वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसके तहत यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रोटोकोल और खास व्यवस्थाओं को खत्म किया जाएगा। जिससे सभी को एक समान सुविधा मिल सकेगी। 

इससे रेलवे की ओर से मंत्री, सांसदों, रेल अफसरों को मिलने वाली विशेषाधिकार सुविधा समाप्त हो जाएगी। गुलामी की मानसिकता समाप्त करने और उपनिवेशवाद के समय की प्रथाओं से दूर जाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस फैसले से स्टेशनों और ट्रेनों में गैर जरूरी विशेष अधिकारों पर रोक लगेगी।यात्रियों के साथ अधिकारियों और वीआईपी मूवमेंट के दौरान होने वाली सुविधाओं को भी कम किया जाएगा। ऐसे में ट्रेनों के परिचालन और स्टेशन प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी। साथ ही गुलामी की मानसिकता खत्म करने और उपनिवेशवाद के समय की प्रथाओं से दूर जाने के लिए यह फैसला लिया जा रहा है।

वहीं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब तक रेलवे अधिकारी इंस्पेक्शन के नाम पर सलून कोच यानी वीआईपी कोच को यूज करते थे। जिस पर अब रोक लगा दी गई है। सलून कोच अब यात्री कोच में बदले जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड प्रबंधक के दफ्तर या स्टेशनों पर वीआईपी आगमन पर वरिष्ठ अधिकारियों के स्वागत में खड़े रहना भी खत्म हो जाएगा।

वेटिंग टिकट कंफर्म करने के लिए कोट के प्रावधान भी बदले जा रहे हैं। वहीं इमरजेंसी सिचुएशन के लिए कोटा रहेगा, लेकिन इसमें प्रायोरिटी पद और प्रभाव की जगह जरूरत होगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि जूनियर कर्मचारी अफसर के घरों पर जूनियर कर्मचारी भी अब तैनात नहीं होंगे। इससे 30000 से ज्यादा कर्मचारी अपने मूल काम पर लौटने लगे हैं। रेलवे का यह कदम यात्रियों के बीच समानता और सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM