राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे में संदिग्ध गतिविधि, तीन लोग हिरासत में

राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे में संदिग्ध गतिविधि, तीन लोग हिरासत में

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस वक्त हलचल मच गई, जब सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोक दिया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे इलाके में कुछ लोगों द्वारा धार्मिक क्रिया किए जाने का प्रयास किया गया, जिसे ड्यूटी पर तैनात जवानों ने तुरंत भांप लिया।

सूत्रों और मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों ने जब उन्हें रोका तो उनमें से एक युवक ने कथित तौर पर नारे लगाने शुरू कर दिए। स्थिति को भांपते हुए सुरक्षाबलों ने बिना देर किए सभी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में दो युवक और एक युवती शामिल हैं, जिनके कश्मीर से होने की बात सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके उद्देश्य और पृष्ठभूमि की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में न तो जिला प्रशासन और न ही राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच पूरी होने से पहले किसी तरह की पुष्टि या टिप्पणी से बचा जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को रोका जा सके। फिलहाल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM