छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, पोलित ब्यूरो सदस्य देवजी समेत 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, पोलित ब्यूरो सदस्य देवजी समेत 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े अभियान में 7 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। इस मुठभेड़ में नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव देवजी के मारे जाने की भी खबर है।

18 नवंबर की सुबह उसी क्षेत्र में, जहां एक दिन पहले नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा को मार गिराया गया था, फिर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मौके से सभी शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। अभी तक 4 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है, जबकि 3 अन्य की शिनाख्त की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में नक्सल संगठन के उच्चस्तरीय नेताओं, पोलित ब्यूरो सदस्यों और महासचिव देवजी की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद जवानों को तत्काल क्षेत्र में भेजा गया।

इस इलाके में एक दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने माड़वी हिड़मा, उनकी पत्नी और 4 अन्य नक्सलियों को ढेर किया था। फिलहाल सुरक्षाबल आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिल्ली के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

मारे गए नक्सली:

  • जोगाराव

  • चेल्लुरी नारायण राव (SZCM)

  • आजाद (SZCM)

  • ज्योति (DVCM)

  • 3 अन्य

  • एक दिन पहले मारा गया हिड़मा:
    18 नवंबर की सुबह मारेडुमिल्ली जंगल में हुई मुठभेड़ में माड़वी हिड़मा को मार गिराया गया। हिड़मा देश के सबसे खतरनाक नक्सली कमांडरों में शामिल था। इस मुठभेड़ में उनकी पत्नी राजे (उर्फ रजक्का) और 4 अन्य नक्सलियों की भी मौत हुई।

    हिड़मा पिछले दो दशकों में 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा। इनमें 2010 का दंतेवाड़ा हमला शामिल है, जिसमें 76 CRPF जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2013 में झीरम घाटी और 2021 में सुकमा-बीजापुर हमलों में भी हिड़मा की भूमिका रही थी।

    Trending News

    '𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
    '𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
    Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
    मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
    मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
    Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
     'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
    'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
    Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
    महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
    महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
    Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
    मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
    मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
    Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
    पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
    पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
    Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
    बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
    बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
    Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
    INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
    INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
    Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
    7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
    7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
    Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
    त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
    त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
    Oct 18, 2026, 11:04:00 AM