राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को भेजा नोटिस, नागरिकता दावों से पहले वोटर लिस्ट में शामिल होने पर सवाल

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को भेजा नोटिस, नागरिकता दावों से पहले वोटर लिस्ट में शामिल होने पर सवाल

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद सोनिया गांधी को एक पुराने मामले में नोटिस भेजा है। आरोप है कि 1980-81 की मतदाता सूची में उनका नाम ऐसे समय शामिल किया गया, जब उनकी भारतीय नागरिकता की पुष्टि नहीं हुई थी।

यह नोटिस उस याचिका के आधार पर जारी हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980-81 के वोटर लिस्ट में गलत तरीके से दर्ज किया गया था। याचिका में मजिस्ट्रेट के उस आदेश को भी चुनौती दी गई है, जिसमें इस शिकायत को पहले ही खारिज कर दिया गया था।

स्पेशल जज विशाल गोगने ने राज्य सरकार को भी नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट (TCR) तलब की है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 6 जनवरी तय की है, जिसमें सोनिया गांधी और राज्य सरकार को अपना जवाब दाखिल करना होगा।

यह याचिका अधिवक्ता विकास त्रिपाठी द्वारा दायर की गई है। इससे पहले 11 सितंबर को एसीजेएम वैभव चौरसिया ने यह याचिका खारिज कर दी थी। याचिका के अनुसार, 1980 में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम दर्ज किया गया था, जबकि वे 1983 में भारतीय नागरिक बनीं। बीच में 1982 में उनका नाम लिस्ट से हटाया गया और नागरिकता मिलने के बाद 1983 में दोबारा जोड़ा गया।

दावे के अनुसार, यदि 1980 में उनका नाम शामिल किया गया था, तो इसके लिए कुछ गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया होगा, जो कि एक संज्ञेय अपराध है। इसलिए याचिकाकर्ता ने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पहले न तो सोनिया गांधी और न ही दिल्ली पुलिस को इस मामले में नोटिस जारी किया था।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM