संसद सत्र के बीच राहुल गांधी जर्मनी दौरे पर रवाना, भाजपा ने साधा निशाना

संसद सत्र के बीच राहुल गांधी जर्मनी दौरे पर रवाना, भाजपा ने साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रस्तावित जर्मनी यात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। संसद के शीतकालीन सत्र के बीच विदेश जाने को लेकर भाजपा ने राहुल पर निशाना साधा है, जबकि कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हवाला दिया है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिर साबित कर दिया कि 'LoP' का मतलब ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ होता है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र 19 दिसंबर तक चलना है, लेकिन राहुल 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे। पूनावाला ने आगे आरोप लगाया कि जब देश के नेता काम में व्यस्त हैं, राहुल वैकेशन मोड में हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि पता नहीं वे जर्मनी क्यों जा रहे हैं, शायद भारत के विरुद्ध बयान देने जा रहे हों।

इस बीच भाजपा सांसद कंगना रनोट और संजय जायसवाल ने भी राहुल की यात्रा पर सवाल उठाए और सत्र के दौरान विदेश जाने को गैरजिम्मेदाराना करार दिया।

कांग्रेस ने दी सफाई, प्रियंका बोलीं- पीएम आधा समय विदेश में रहते हैं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राहुल के बचाव में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधी अवधि विदेश यात्राओं में बिताते हैं, तब भाजपा सवाल नहीं उठाती। ऐसे में विपक्ष के नेता की यात्रा पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

राहुल गांधी जर्मनी में IOC कार्यक्रम में होंगे शामिल

कांग्रेस की ओर से बताया गया कि राहुल गांधी 17 दिसंबर को बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वे यूरोप के विभिन्न देशों से आए प्रवासी भारतीयों और IOC नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में NRI मुद्दों, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा के विस्तार पर चर्चा होगी।

IOC ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने कहा कि संगठन राहुल गांधी की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा है। इस कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM