मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त! नई सरकार गठन की कवायद तेज, खेमचंद सिंह ने पेश किया दावा

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त! नई सरकार गठन की कवायद तेज, खेमचंद सिंह ने पेश किया दावा

मणिपुर में लगभग एक साल बाद राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। राज्य में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था, जिसके बाद 60 सदस्यीय विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि विधानसभा का कार्यकाल वर्ष 2027 तक निर्धारित है।

राष्ट्रपति शासन समाप्त होने के तुरंत बाद राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। भाजपा विधायक दल के नव-निर्वाचित नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुलाकात के बाद वे अपने आवास लौट गए।

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार के गठन के साथ मणिपुर में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना है।

भाजपा विधायक दल का नेता बने खेमचंद सिंह

भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के 37 विधायकों में से 35 विधायक शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ, भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी की मौजूदगी में युमनाम खेमचंद सिंह को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

विधानसभा में दलों की मौजूदा स्थिति

मणिपुर विधानसभा में फिलहाल भाजपा के पास 37 विधायक हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद जदयू के छह विधायकों में से पांच भाजपा में शामिल हो गए, जिससे भाजपा की संख्या बढ़ गई।

अन्य दलों की स्थिति इस प्रकार है: नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के 6 विधायक, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 5, कांग्रेस के 5, कुकी पीपुल्स अलायंस के 2, जदयू का 1 विधायक और 3 निर्दलीय विधायक हैं।

सरकार गठन से पहले चला राजनीतिक मंथन

बीते कुछ महीनों में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में राजनीतिक समीकरणों को लेकर कई स्तरों पर बातचीत की। पार्टी ने अपने मैतेई और कुकी विधायकों के साथ-साथ सहयोगी दलों एनपीपी और एनपीएफ तथा कुछ निर्दलीय विधायकों से भी लगातार बैठकें कीं।

इन बैठकों का उद्देश्य यह परखना था कि राज्य में नई सरकार के गठन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं या नहीं। राष्ट्रपति शासन हटने के बाद अब यह संकेत मिल रहे हैं कि मणिपुर में जल्द ही नई सरकार का गठन हो सकता है।

Trending News

युवा कलाकारों को अब राज्य में ही मिलेगा अभिनय कौशल का प्रशिक्षण, बिहार में खुलेगा NSD का कैंपस: मुख्यमंत्री
युवा कलाकारों को अब राज्य में ही मिलेगा अभिनय कौशल का प्रशिक्षण, बिहार में खुलेगा NSD का कैंपस: मुख्यमंत्री
Sep 01, 2026, 4:47:00 PM
बिना लाइसेंस वाली दवा दुकान से मिली संदिग्ध दवाइयां, जांच शुरू
बिना लाइसेंस वाली दवा दुकान से मिली संदिग्ध दवाइयां, जांच शुरू
Sep 01, 2026, 4:45:00 PM
चट्टीबरियातू दक्षिण परियोजना पर सांसद का दो टूक संदेश, जनता की सहमति के बिना नहीं होगा कोई फैसला
चट्टीबरियातू दक्षिण परियोजना पर सांसद का दो टूक संदेश, जनता की सहमति के बिना नहीं होगा कोई फैसला
Sep 01, 2026, 4:19:00 PM
ई-रिक्शे से जा रहा 47 किलो मादक पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार
ई-रिक्शे से जा रहा 47 किलो मादक पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 01, 2026, 3:59:00 PM
दो ट्रैक्टरों की मौत की रेस, बाइक सवार की चली गयी जान, पुलिस जांच में जुटी
दो ट्रैक्टरों की मौत की रेस, बाइक सवार की चली गयी जान, पुलिस जांच में जुटी
Sep 01, 2026, 3:52:00 PM
दोस्ती पर दाग ! डूबने लगा दोस्त को छोडकर भागे अन्य
दोस्ती पर दाग ! डूबने लगा दोस्त को छोडकर भागे अन्य
Sep 01, 2026, 3:42:00 PM
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम
Sep 01, 2026, 2:31:00 PM
बीएसएल-कोऑपरेटिव सोसाइटी में लीज नियमों को लेकर विवाद, रिटायर कर्मियों की सदस्यता पर उठे सवाल
बीएसएल-कोऑपरेटिव सोसाइटी में लीज नियमों को लेकर विवाद, रिटायर कर्मियों की सदस्यता पर उठे सवाल
Sep 01, 2026, 2:04:00 PM
मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा
मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा
Sep 01, 2026, 1:49:00 PM
निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार
निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार
Sep 01, 2026, 12:25:00 PM