आज से दो दिवसीय सोमनाथ दौरे पर PM मोदी, 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में होंगे सम्मिलित

आज से दो दिवसीय सोमनाथ दौरे पर PM मोदी, 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में होंगे सम्मिलित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सोमनाथ के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से जुड़े विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारत की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है, जिसे पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा संदेश में लिखा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जानकारी दी कि शनिवार रात लगभग आठ बजे उन्हें सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप में सहभागी बनने का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो को भी वे देखेंगे।

रविवार को प्रधानमंत्री सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा उन वीर योद्धाओं को समर्पित है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यात्रा के उपरांत प्रधानमंत्री मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे तथा एक विशेष कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा किए गए सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रखा गया है। पर्व के दौरान 11 जनवरी को निकाली जाने वाली शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस शामिल होगा, जो साहस, बलिदान और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।

इतिहास की अनेक विभीषिकाओं और बार-बार ध्वस्त किए जाने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी आस्था, संकल्प और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना हुआ है। आजादी के बाद देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वर्ष 1951 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में पुनर्निर्मित मंदिर को जनता के लिए खोला गया था। वर्ष 2026 में इस पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिससे इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व और भी बढ़ गया है।

इस अवसर पर देशभर से सैकड़ों संत-साधु सोमनाथ पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में 72 घंटे तक निरंतर ‘ॐ’ का जाप किया जाएगा। प्रधानमंत्री की सहभागिता को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय विरासत और भारत की आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM