नितिन नबीन को दिल्ली में आवास आवंटित, सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर-9 होगा नया पता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब लुटियंस दिल्ली के नए निवासी होने जा रहे हैं। पार्टी संगठन में बढ़ते कद के साथ ही, लुटियंस जोन में उनके नए सरकारी आवास का पता भी तय हो गया है

नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब लुटियंस दिल्ली के नए निवासी होने जा रहे हैं। पार्टी संगठन में बढ़ते कद के साथ ही, लुटियंस जोन में उनके नए सरकारी आवास का पता भी तय हो गया है। माना जा रहा है कि यह केवल एक घर का बदलाव नहीं, बल्कि बीजेपी के आगामी नेतृत्व परिवर्तन का एक बड़ा संकेत है।

नितिन नबीन को लुटियंस जोन में बंगला नंबर 9, सुनहरी बाग रोड आवंटित किया गया है। यह स्थान रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल इस बंगले में रिनोवेशन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सूत्रों की मानें तो मकर संक्रांति के शुभ अवसर के तुरंत बाद नितिन नबीन अपने इस नए पते पर शिफ्ट हो जाएंगे।

जब से नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से ही एक ऐसे आवास की तलाश थी जो सत्ता के गलियारों के करीब हो। बंगला नंबर 9 की लोकेशन ऐसी है कि यहाँ से गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास और संसद भवन, तीनों ही बेहद करीब हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि इसी सुनहरी बाग लेन में बंगला नंबर 5 में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी आवास है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि यह बंगला आवंटन नितिन नबीन के आगामी 'प्रमोशन' की तैयारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 जनवरी को नितिन नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।

बिहार से आने वाले नितिन नबीन भाजपा के उन युवा और तेज-तर्रार नेताओं में शुमार हैं, जिनके पास संगठन और सरकार (मंत्री पद) दोनों का गहरा अनुभव है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में उनकी हालिया सफलता ने केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा और मजबूत किया है। जानकारों के अनुसार, उन्हें यह जिम्मेदारी देना भाजपा की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जहाँ युवा नेतृत्व और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी जा रही है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM