ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार-लिंक्ड IRCTC अकाउंट अनिवार्य

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार-लिंक्ड IRCTC अकाउंट अनिवार्य

रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत अब रिजर्वेशन खुलने वाले दिन ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों का आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से जुड़ा होना जरूरी होगा। यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, रिजर्वेशन के पहले दिन टिकट खुलने के शुरुआती समय में केवल वही यात्री ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे, जिनका आईआरसीटीसी प्रोफाइल आधार से प्रमाणित होगा। इससे बुकिंग के शुरुआती घंटों में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

कब से लागू होंगे नए समय स्लॉट

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

  • 29 दिसंबर 2025 से: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल आधार-लिंक्ड अकाउंट से ही ऑनलाइन टिकट बुक होंगे।

  • 5 जनवरी 2026 से: यह समय सीमा बढ़ाकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कर दी जाएगी।

  • 12 जनवरी 2026 से: सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक रिजर्वेशन के पहले दिन ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार से जुड़ा आईआरसीटीसी अकाउंट आवश्यक होगा।

  • रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह नया नियम केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा। स्टेशन स्थित पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) काउंटर से टिकट खरीदने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य दलालों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ाना है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को समय रहते आधार से लिंक करा लें।

    Trending News

    स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
    स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
    Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
    दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
    दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
    Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
    सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
    सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
    Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
    शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
    शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
    Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
    हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
    हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
    Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
    सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
    सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
    Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
    कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
    कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
    Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
    सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
    सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
    Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
    महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
    महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
    Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
    '𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
    '𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
    Oct 18, 2026, 2:17:00 PM