अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निष्कासित किए जाने के बाद बुधवार को दिल्ली लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लेकर सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाने की तैयारी की है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के केवल 3 नागरिक शामिल हैं। इनमें से दो अन्य लोग भी पंजाब के ही बताए जा रहे हैं, पर अभी उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

अनमोल बिश्नोई कई गंभीर मामलों में फरार था। अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग में वह मुख्य आरोपियों में से एक है। इसके अलावा पिछले वर्ष NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के केस में भी उसका नाम सामने आया था। 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी उसकी भूमिका की आशंका जताई गई थी।

सूत्रों का कहना है कि अनमोल अमेरिका में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने के कारण वहां की एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया था। भारत में वह NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है और उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित था।

अमेरिकी एजेंसी ने जीशान सिद्दीकी को भेजी सूचना
NCP नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की ओर से ईमेल मिला, जिसमें अनमोल के डिपोर्टेशन की जानकारी दी गई। जीशान ने कहा कि अनमोल को भारत में लाकर उसके सभी अपराधों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM