किश्तवाड़ा : चतरू बेल्ट में सुरक्षाबलों और आतंकियों में भिड़ंत, एक सैनिक ने दिया सर्वोच्च बलिदान

किश्तवाड़ा : चतरू बेल्ट में सुरक्षाबलों और आतंकियों में भिड़ंत, एक सैनिक ने दिया सर्वोच्च बलिदान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे गया, जबकि सात अन्य सैनिक घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह मुठभेड़ रविवार को चतरू क्षेत्र के अंतर्गत मंदराल-सिंहपोरा पट्टी में सोनार गांव के आसपास सामने आई। इलाके की भौगोलिक स्थिति; घने जंगल, खड़ी पहाड़ियां और सीमित दृश्यता, ऑपरेशन के लिए बड़ी चुनौती बनी। इन कठिन परिस्थितियों के कारण रात के समय कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोका गया, जिसे सोमवार सुबह दोबारा शुरू किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टुकड़ियां पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं। आतंकियों की धरपकड़ के लिए ड्रोन की निगरानी के साथ-साथ स्निफर डॉग्स को भी तैनात किया गया है, और इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों का आकलन है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो से तीन आतंकी इस क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। हालांकि, ताजा जानकारी मिलने तक दोबारा संपर्क स्थापित नहीं हो सका है, लेकिन ऑपरेशन लगातार जारी है और सुरक्षा बल सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM