यूके में झारखण्ड की प्राचीन विरासत पर वैश्विक मंथन, मेगालिथ संरक्षण को लेकर बनेगा अंतरराष्ट्रीय रोडमैप

यूके में झारखण्ड की प्राचीन विरासत पर वैश्विक मंथन, मेगालिथ संरक्षण को लेकर बनेगा अंतरराष्ट्रीय रोडमैप

झारखण्ड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में राज्य का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर रहा, जहां उसने विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों और विशेषज्ञ समूहों के साथ अहम बैठकें कीं। इन बैठकों का केंद्रीय विषय झारखण्ड की प्राचीन मेगालिथ और मोनोलिथिक विरासत का संरक्षण, पुनर्स्थापन, वैज्ञानिक प्रबंधन और उसे वैश्विक पहचान दिलाने की संभावनाएं रहीं।

बैठकों में राज्य में मौजूद मेगालिथिक स्थलों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण, विस्तृत दस्तावेजीकरण, संरचनात्मक सुरक्षा, परिदृश्य प्रबंधन और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी जैसे पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आदिवासी परंपराओं से गहराई से जुड़ी इन ऐतिहासिक संरचनाओं को सुरक्षित रखते हुए यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची के लिए एक मजबूत, तकनीकी रूप से विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रस्तुति तैयार की जाए।

इस अंतरराष्ट्रीय संवाद के दौरान पुरातत्व, विरासत संरक्षण, इंजीनियरिंग और परामर्श के क्षेत्र में कार्यरत वैश्विक संस्थानों के अनुभवों से सीखने और झारखण्ड में संस्थागत क्षमता को मजबूत करने के संभावित सहयोग क्षेत्रों की पहचान की गई। राज्य सरकार इन विशेषज्ञ सुझावों के आधार पर एक स्पष्ट और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करेगी, जिससे मेगालिथिक विरासत का संरक्षण संरचनात्मक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक तीनों स्तरों पर सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार अपनी बहुमूल्य मेगालिथिक और मोनोलिथिक विरासत के संरक्षण, पुनर्स्थापन और सतत प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस धरोहर को केवल पुरातात्विक अवशेष नहीं, बल्कि आदिवासी समुदायों की जीवंत सांस्कृतिक पहचान के रूप में देखती है। इसी सोच के तहत वैज्ञानिक तरीकों, समुदाय की भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए दीर्घकालिक और प्रभावी प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रह सके।

यूके दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने Museum of London Archaeology (MOLA), University College London, Wardell Armstrong / SLR Consulting, Simpson & Brown, AECOM, Wessex Archaeology और Arup जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों से संवाद किया। इन बैठकों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरातत्वविदों, संरक्षण विशेषज्ञों और वरिष्ठ परामर्शदाताओं ने अपने अनुभव साझा किए, जो झारखण्ड की प्राचीन धरोहर को वैश्विक मंच तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM