दिल्ली ब्ला*स्ट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अल-फलाह ट्रस्ट व यूनिवर्सिटी से जुड़े 25 ठिकानों पर रेड

दिल्ली ब्ला*स्ट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अल-फलाह ट्रस्ट व यूनिवर्सिटी से जुड़े 25 ठिकानों पर रेड

दिल्ली के लाल किले के पास हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में आ गई है। खबरों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली और फरीदाबाद में अल-फलाह ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े लगभग 25 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने आज सुबह पांच बजे से ही ट्रस्ट के ट्रस्टीज़, यूनिवर्सिटी के प्रबंधन और संबंधित अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। यह अभियान मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में किया जा रहा है। आरोप है कि ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होकर भारी धन का दुरुपयोग किया।

ईडी की टीम ने ओखला स्थित ट्रस्ट कार्यालय, यूनिवर्सिटी कैंपस और संचालकों के निजी आवासों सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। जामिया नगर, ओखला विहार और फरीदाबाद के सेक्टर-22 में सुबह से ही जांच अधिकारी मौजूद हैं। अधिकारी दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रहे हैं।

इस कार्रवाई के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारी यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं।

ईडी ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी ने विदेशी दान और फंडिंग के नियमों का उल्लंघन करते हुए फंडिंग में हेराफेरी की और संपत्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर अवैध धन को वैध दिखाने की कोशिश की।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM