ओडिशा तट से DRDO का शक्ति प्रदर्शन, एक ही लॉन्चर से बैक-टु-बैक दो ‘प्रलय’ मिसाइलों का सफल सल्वो टेस्ट

ओडिशा तट से DRDO का शक्ति प्रदर्शन, एक ही लॉन्चर से बैक-टु-बैक दो ‘प्रलय’ मिसाइलों का सफल सल्वो टेस्ट

भारत की सामरिक शक्ति को नई धार देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को ओडिशा के समुद्री तट के पास ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। खास बात यह रही कि एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागी गईं, जिसे सल्वो लॉन्च कहा जाता है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह परीक्षण सुबह लगभग 10:30 बजे किया गया। मिसाइलों की उड़ान और प्रदर्शन की निगरानी के लिए चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में लगे अत्याधुनिक सेंसरों का उपयोग किया गया, जिनसे सभी मानकों की पुष्टि हुई।

करीब 7,500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने वाली ‘प्रलय’ शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल लगभग 1,000 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है। इसकी तैनाती से भारत के प्रमुख सैन्य ठिकानों—फिरोजपुर, जैसलमेर और भुज—से सीमापार कई रणनीतिक लक्ष्यों तक पहुंच संभव मानी जाती है।

रक्षा मंत्रालय ने इस उपलब्धि को देश की सामरिक मिसाइल क्षमता में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल DRDO द्वारा विकसित की गई है और इसे सशस्त्र बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पहले भी साबित हो चुकी है क्षमता
इससे पहले 28 और 29 जुलाई को भी ओडिशा तट पर ‘प्रलय’ के दो सफल परीक्षण किए जा चुके हैं। वे परीक्षण सेना और वायुसेना के लिए उपयोगकर्ता मूल्यांकन (यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल) के तहत हुए थे, जिनमें मिसाइल के संचालन और सटीकता की जांच की गई थी।

आधुनिक स्वदेशी तकनीक से बनी ‘प्रलय’ मिसाइल को जल्द ही भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किए जाने की तैयारी है। इसके शामिल होने से न केवल देश की रक्षा क्षमता मजबूत होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी ठोस समर्थन मिलेगा।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM