दिल्ली : सरना धर्म कोड को लेकर आदिवासी संगठनों का धरना प्रदर्शन, झारखंड के कई जिलों में अलर्ट

 दिल्ली : सरना धर्म कोड को लेकर आदिवासी संगठनों का धरना प्रदर्शन, झारखंड के कई जिलों में अलर्ट

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आदिवासी संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में झारखंड से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

इसी को देखते हुए स्पेशल ब्रांच ने रांची, रामगढ़, जामताड़ा, पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिलों के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी/एसपी) को सतर्क किया है। स्पेशल ब्रांच का कहना है कि ट्रेन के जरिए दिल्ली जाने के दौरान कुछ स्थानों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका है।

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, इस धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर 7 फरवरी को रांची के पिस्का मोड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने की थी।

बैठक में सरना धर्म कोड को लेकर आंदोलन को तेज करने की बात कही गई थी और इसे लेकर “धार्मिक क्रांति” जैसे शब्दों का भी उल्लेख किया गया।

झारखंड से दिल्ली जाने वालों का विवरण

धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों से आदिवासी समाज के लोग दिल्ली जाएंगे। रांची से केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप और टीएसी सदस्य नारायण उरांव के नेतृत्व में रांची, लोहरदगा और गुमला से करीब 1000 से अधिक लोग दिल्ली रवाना होंगे। ये यात्री रांची और हटिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ेंगे और दिल्ली पहुंचने के बाद अंबेडकर भवन में ठहरेंगे।

रामगढ़ जिले से लखींद्र मुंडा, दिनेश मुंडा और सुनील मुंडा के नेतृत्व में लगभग 200 लोग बरकाकाना रेलवे स्टेशन और रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा नई दिल्ली पहुंचेंगे। बताया गया है कि ये लोग जंतर-मंतर के धरना स्थल पर ही टेंट लगाकर रहेंगे। वहीं जामताड़ा जिले से मांझी परगना बाईसी के जिला प्रभारी जगदीश मुर्मू के नेतृत्व में लोगों के दिल्ली जाने की जानकारी सामने आई है।

स्पेशल ब्रांच ने संबंधित जिलों को सतर्क करते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति से बचने के लिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए।

Trending News

वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM