दावोस : झारखण्ड ने ऊर्जा उत्पादन, उपभोग और सतत विकास पर वैश्विक साझेदारी को दिया नया आयाम

दावोस : झारखण्ड ने ऊर्जा उत्पादन, उपभोग और सतत विकास पर वैश्विक साझेदारी को दिया नया आयाम

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के दूसरे दिन दावोस में झारखंड ने ऊर्जा, सतत विकास और क्षेत्रीय नेतृत्व से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विमर्श में प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य ने वैश्विक नीति निर्माताओं, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ कई अहम बैठकों और संवादों में हिस्सा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री का इंटर-मिनिस्टीरियल डायलॉग में दिया गया संबोधन विशेष रूप से चर्चा में रहा। इस सत्र में स्लोवाकिया के पूर्व वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री वाजिल हुडाक सहित विभिन्न देशों के वरिष्ठ नेता और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। संवाद का केंद्र बिंदु सतत और समावेशी आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक सहयोग तंत्र को और मजबूत करना रहा। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा, भारी वाहन निर्माण में निवेश की संभावनाओं और बागवानी क्षेत्र में टिकाऊ तकनीकों के उपयोग जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार हुआ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “कैपिटल इन एक्शन: स्केलिंग एनर्जी सिस्टम्स थ्रू पॉलिसी, फाइनेंस एंड रीजनल लीडरशिप” विषयक सत्र में भी भाग लिया। इस चर्चा में स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों के विस्तार, नवाचार आधारित वित्तीय मॉडल और प्रभावी नीतिगत तालमेल की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वैश्विक स्तर पर तय किए गए जलवायु और स्थिरता लक्ष्यों को वास्तविक रूप देने में राज्यों की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने बताया कि झारखंड औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाते हुए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दूसरे दिन झारखंड की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राज्य स्वच्छ ऊर्जा, सतत औद्योगिकीकरण और समावेशी विकास को अपनी विकास रणनीति का आधार मानते हुए आगे बढ़ रहा है। वैश्विक मंचों पर निरंतर संवाद और सहयोग के जरिए झारखंड भविष्य-केंद्रित और टिकाऊ विकास की राह को और मजबूत कर रहा है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM