नये साल के साथ महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, घरेलू उपभोक्ताओं की राहत बरकरार

नये साल के साथ महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर,  घरेलू उपभोक्ताओं की राहत बरकरार

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई का असर दिखने लगा है। गुरुवार सुबह तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के ताजा दाम जारी कर दिए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। नए रेट्स के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

19 किलो वाले सिलेंडर पर 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में प्रति सिलेंडर करीब 111 रुपये की वृद्धि की है। यह बढ़े हुए दाम राजधानी दिल्ली सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में लागू हो चुके हैं। इस बढ़ोतरी से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

प्रमुख शहरों में क्या हैं नए रेट

कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1580.50 रुपये था।
मुंबई में इसकी कीमत 1531.50 रुपये से बढ़कर 1642.50 रुपये हो गई है।
कोलकाता में सिलेंडर अब 1795 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसका दाम 1684 रुपये था।
चेन्नई में भी दामों में इजाफा हुआ है और अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1849.50 रुपये तय की गई है, जो पहले 1739.50 रुपये थी।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी गई हैं। तेल कंपनियों ने इसमें किसी भी तरह का संशोधन नहीं किया है। घरेलू गैस के दाम आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदले गए थे और तब से अब तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हाल के महीनों में कीमतों का उतार-चढ़ाव

अगर पिछले महीनों की बात करें तो दिसंबर 2025 में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में मामूली कटौती की थी। उस समय दिल्ली में 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये की राहत दी गई थी।
नवंबर 2025 में भी 5 रुपये की हल्की कटौती की गई थी। हालांकि, अक्टूबर में दाम बढ़ाकर कंपनियों ने उपभोक्ताओं को झटका दिया था।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM