कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

सेना के मुताबिक, शुक्रवार को भारतीय खुफिया एजेंसियों को एलओसी (नियंत्रण रेखा) पार से आतंकियों की घुसपैठ की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से केरन सेक्टर में अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और आतंकियों को घेर लिया। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कड़ी घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है ताकि अन्य संभावित आतंकियों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले 5 नवंबर को भी किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस समय आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान चलाया था, जिसके दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी।
सुरक्षा एजेंसियां लगातार सीमा पार से हो रहे घुसपैठ प्रयासों पर नजर बनाए हुए हैं।

Trending News

ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM