बीजापुर में 34 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, 26 पर थे 84 लाख के इनाम

बीजापुर में 34 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, 26 पर थे 84 लाख के इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग संगठनों से जुड़े कुल 34 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में सात महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वाले कैडर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी और आंध्र–ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे। इनमें से 26 नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक पांड्रू पुनेम, रुकनी हेमला, देवा उइका, रामलाल पोयम और मोटू पुनेम जैसे नक्सलियों पर अलग-अलग आठ लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इन सभी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सीआरपीएफ के आला अफसरों की मौजूदगी में हथियार छोड़ दिए।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को तुरंत 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी नीति के सकारात्मक प्रभाव के चलते पिछले दो वर्षों में दंतेवाड़ा जिले में 824 नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

एसपी ने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों के परिवार चाहते हैं कि वे अब सामान्य जीवन जीएं और समाज के साथ मिलकर आगे बढ़ें। उन्होंने विश्वास जताया कि पुनर्वास योजनाएं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Trending News

गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी
गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी
Sep 01, 2026, 10:28:00 AM
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा
Sep 01, 2026, 10:03:00 AM
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM