पटना पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा, बोले- फिल्म 'वन टू चा चा चा' की पृष्ठभूमि बिहार से, कल होगी रिलीज

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता आशुतोष राणा गुरुवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ का प्रमोशन किया।

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता आशुतोष राणा

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता आशुतोष राणा गुरुवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की। एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही और फिल्म से जुड़ी खास बातें साझा की गईं।

आशुतोष राणा ने कहा कि देशभर में बिहारियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा, “बिहार की भाषा और बोली में एक अलग ही मिठास है, जो सीधे दिल को छू जाती है।” उन्होंने बताया कि ‘वन टू चा चा चा’ एक पूरी तरह से हास्य और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म की पृष्ठभूमि बिहार से जुड़ी हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलाकारों और निर्माताओं ने फिल्म की कहानी और इसके फैमिली एंटरटेनर अपील पर खुलकर चर्चा की। टीम ने बताया कि फिल्म में कन्फ्यूजन से पैदा हुआ ह्यूमर, तेज कॉमिक टाइमिंग और अनपेक्षित मोड़ दर्शकों को लगातार हंसाने वाले हैं।

अभिनेता ललित प्रभाकर ने कहा, “यह फिल्म खुशनुमा पागलपन से भरी है। शूटिंग के दौरान हम लगातार हंसते रहते थे और वही एनर्जी दर्शकों तक पहुंचेगी।” वहीं अनंत वी जोशी ने कहा कि इस फिल्म में कन्फ्यूजन ही असली हीरो है, जो कहानी को बेहद मजेदार बनाता है।

आशुतोष राणा ने अपने किरदार को लेकर कहा कि कॉमेडी करना भी उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है जितना गंभीर रोल निभाना। इस फिल्म में दर्शक उनका हल्का-फुल्का और नया अंदाज़ देख पाएंगे।

फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है। सिनेमैटोग्राफी अमोल गोले ने की है, प्रोडक्शन डिजाइन बिजोन दासगुप्ता का है, एडिटिंग रंजीत बहादुर ने की है, जबकि कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश और आदिल शेख की है। बैकग्राउंड स्कोर नेशनल अवॉर्ड विजेता हर्षवर्धन रमेश्वर ने दिया है।

निर्माताओं के मुताबिक, ‘वन टू चा चा चा’ बड़े पर्दे पर हंसी और खुशी का जश्न है। पेलुसिडार प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर ने किया है। फिल्म में आशुतोष राणा समेत कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM