सिमडेगा की नीलिमा मिंज ने सीएम को लिखा पत्र, विभागीय दबाव से पति की मौ*त का लगाया आरोप

सिमडेगा की नीलिमा मिंज ने सीएम को लिखा पत्र, विभागीय दबाव से पति की मौ*त का लगाया आरोप

सिमडेगा जिले की नीलिमा कांत मिंज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अपने पति की मृत्यु के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि विभागीय प्रताड़ना और अनावश्यक दबाव के कारण उनके पति की जान चली गई।

नीलिमा के अनुसार, उनके पति कृषि विभाग, सिमडेगा में कार्यरत थे। पिछले कुछ महीनों से विभाग के कुछ अधिकारी उन्हें लगातार अनावश्यक स्पष्टीकरण पत्र भेजकर परेशान कर रहे थे और काम के नाम पर अतिरिक्त दबाव बना रहे थे। यह सिलसिला इतना बढ़ गया कि वे मानसिक रूप से बेहद तनावग्रस्त हो गए।

पत्र में नीलिमा ने लिखा है कि 4 नवंबर 2025 को अधिक तनाव के कारण उनके पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि अगर अधिकारियों ने उन्हें इस तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया होता, तो आज उनके पति जीवित होते।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिमडेगा के उपायुक्त (डीसी) और झारखंड पुलिस मुख्यालय को जांच का आदेश दिया है। सीएम कार्यालय ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद यदि प्रताड़ना के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM