सरायकेला : विशेष अभियान में 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में किया गया सत्यापन

सरायकेला : विशेष अभियान में 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में किया गया सत्यापन

सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रविवार देर रात यह कार्रवाई की गई, जिसमें विभिन्न थानों के वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कई मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन भी किया गया।

इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला सहित सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षकों के नेतृत्व में कई छापामारी दल गठित किए गए थे। पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी करते हुए कुल 11 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।

अपराध नियंत्रण के लिए सघन कार्रवाई

पुलिस की इस विशेष मुहिम का उद्देश्य जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों पर लगाम लगाना और फरार अपराधियों को पकड़ना था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्ति से संबंधित अपराधों और नक्सल कांडों में शामिल कई आरोपियों का भौतिक सत्यापन भी किया।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची

  1. नुरूल इस्लाम, पिता नौशाद अली, निवासी बालीगुमा, थाना सरायकेला – डीआर-198/17 (वारंटी)

  • शाबीर हुसैन, पिता नौशाद अली, निवासी बालीगुमा, थाना सरायकेला – डीआर-198/17 (वारंटी)

  • हरिपद ज्योतिषि, पिता स्व. दुबराज ज्योतिषि, निवासी धोबीसाई, वार्ड संख्या-04, थाना सरायकेला – सीसी केस-995/21, धारा 138 एनआई एक्ट (वारंटी)

  • अधीर कुमार प्रधान, पिता सुंदर प्रधान, निवासी गोविंदपुर, थाना राजनगर – सीसी नं.-870/24 (वारंटी)

  • टुना सोरेन उर्फ अंपाई सोरेन, पिता लुगू सोरेन, निवासी पदनाम साई, थाना राजनगर – सीसी नं.-290/20 (वारंटी)

  • गोपाल सरकार, पिता धीरेन सरकार, निवासी शांति नगर, बड़ा गम्हरिया, थाना आदित्यपुर – सीसी नं.-930/21, धारा 33 आईएफ एक्ट (वारंटी)

  • मोटु हाजाम उर्फ मनबोध हाजाम, पिता शंकर हाजाम, निवासी संजयनगर, आदित्यपुर – जीआर-943/17, थाना कांड सं.-261/17, धारा 452/34 भा.द.वि. (वारंटी)

  • निरंजन दास, पिता स्व. भोलानाथ दास, निवासी दुग्धा, थाना गम्हरिया – थाना कांड सं.-55/25, धारा 191(2)/190/126(2)/115(2)/352 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट (वांछित)

  • नारायण सरदार, पिता बामन सरदार, निवासी दुग्धा, थाना गम्हरिया – वही कांड सं.-55/25 (वांछित)

  • भूषण मुर्मू उर्फ टाकला, पिता स्व. बुधन मुर्मू, निवासी सालडीह, थाना गम्हरिया – कांड सं.-86/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5)/112 बीएनएस (वांछित)

  • विष्णु महतो, पिता बुधराम महतो, निवासी तुता, थाना ईचागढ़ – कांड सं.-23/25, धारा 15/18/46 एनडीपीएस एक्ट (वांछित)

  • आगे भी जारी रहेगा अभियान

    पुलिस ने बताया कि अपराध पर नकेल कसने के लिए ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और संबंधित मामलों की जांच तेज की गई है।
    जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस नीति” पर काम किया जा रहा है और जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है।

    Trending News

    स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
    स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
    Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
    गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
    गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
    Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
    मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
    मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
    Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
    पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
    पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
    Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
    बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
    बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
    Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
    केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
    केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
    Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
    केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
    केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
    Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
    अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
    अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
    Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
    काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
    काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
    Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
    कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
    कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
    Aug 29, 2026, 5:32:00 PM