झारखंड में बदलेगा मौसम का रुख, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी तेज़ बारिश

झारखंड में बदलेगा मौसम का रुख, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी तेज़ बारिश

झारखंड में बदलेगा मौसम का रुख, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी तेज़ बारिश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 30, 2026, 4:06:00 PM

झारखंड के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए अल्पावधि चेतावनी जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही, तेज हवाएं चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

विभाग के अनुसार देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में आगामी 1 से 3 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

इसके अलावा धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़ और राजधानी रांची में भी समान परिस्थितियां बनने की संभावना है। इन क्षेत्रों में भी मेघ गर्जन, वज्रपात और मध्यम वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 31 मार्च के लिए विशेष रूप से चेतावनी जारी की है। उत्तर-पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है, जबकि हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान की संभावना बनी हुई है।

तापमान के लिहाज से भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है, जबकि उसके बाद के तीन दिनों में फिर से 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।