राष्ट्रीय युवा दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और संजय सेठ ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और संजय सेठ ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और संजय सेठ ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 12, 2026, 4:05:00 PM

भारतीय युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण की चेतना जगाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रांची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान रामकृष्ण मिशन, रांची के प्रमुख स्वामी भावेशानंद महाराज का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा मिली। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण पूर्वी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष धीरज महतो सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का संदेश देता नजर आया।