छठ महापर्व को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घाटों का निरीक्षण किया

छठ महापर्व को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घाटों का निरीक्षण किया

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर राजधानी के जलाशयों और घाटों की साफ-सफाई और लाइटिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन, सामाजिक संगठनों और छठ पूजा समितियों की ओर से घाटों को सजाने और छठ व्रतियों की सुविधा सुनिश्चित करने का कार्य चल रहा है। बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

संजय सेठ ने डोरंडा स्थित बटन तालाब का दौरा किया और स्थानीय चन्द्रशेखर आजाद छठ पूजा समिति द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने तालाब में स्नान करने वाली महिलाओं के लिए स्थायी चेंजिंग रूम बनाने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने निर्माण का आश्वासन दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश के कारण जलाशयों में पानी की मात्रा अधिक है, इसलिए छठव्रतियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। घाटों पर पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

संजय सेठ ने छठ महापर्व को स्वदेशी को बढ़ावा देने वाला उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में छठ को यूनेस्को की लिस्ट ऑफ फेस्टिवल में शामिल करने की घोषणा से लोगों में उत्साह और बढ़ गया है। इसके अलावा, जीएसटी में कमी के कारण भी लोग इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं।

मंत्री ने बताया कि नगर निगम और सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से छठ घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छठी मैया की आराधना के लिए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि व्रतियों को किसी तरह की कठिनाई न हो।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM