यूजीसी ने 54 निजी विश्वविद्यालयों को पारदर्शिता पर दिया अल्टीमेटम

UGC

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर की 54 निजी यूनिवर्सिटीज को नोटिस जारी कर उनकी वेबसाइट पर पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि इन संस्थानों को अपने कोर्स, फैकल्टी, रिसर्च कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय व्यवस्था और गवर्नेंस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक करनी होंगी।

यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी बिना किसी लॉगिन या पंजीकरण के सभी के लिए आसानी से सुलभ होनी चाहिए। साथ ही, चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित विश्वविद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस पाने वाली यूनिवर्सिटीज में झारखंड की 4, गुजरात की 8 तथा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, सिक्किम और पश्चिम बंगाल की कई यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।

इस कदम का स्वागत करते हुए एक वरिष्ठ शिक्षक ने कहा कि वेबसाइट पर सटीक और पारदर्शी सूचना उपलब्ध होने से छात्रों और उनके अभिभावकों को सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। यदि जानकारी छिपाई जाती है, तो अभ्यर्थी गलतफहमी में पड़ सकते हैं।

आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों को जल्द से जल्द अपनी वेबसाइट अपडेट करने का निर्देश दिया है ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM