सोमा मुंडा ह*त्याकांड को लेकर आदिवासी संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, प्रमुख चौराहों पर बंद का व्यापक असर

सोमा मुंडा ह*त्याकांड को लेकर आदिवासी संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, प्रमुख चौराहों पर बंद का व्यापक असर

खूंटी के पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या को लेकर आदिवासी समुदायों ने आज राज्यव्यापी झारखंड बंद बुलाया, जिसका व्यापक असर राजधानी रांची में दिखाई दिया। सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलु मुंडा के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। उनका आरोप है कि यह घटना आदिवासी समाज के खिलाफ रची गई एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

चौराहों पर जाम, बाजार रहे बंद
बंद के कारण अल्बर्ट एक्का चौक, करमटोली चौक समेत कई इलाकों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। जो प्रतिष्ठान खुले मिले, उन्हें भी आंदोलनकारियों ने बंद करा दिया। अल्बर्ट एक्का चौक के पास सड़क पर रस्सी बांधकर अवरोध खड़ा किया गया, जिससे मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ना पड़ा। वहीं करमटोली चौक पर टायर जलाकर और सड़क पर बैठकर विरोध जताया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और लंबा जाम लग गया।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि हत्या के मामले में अब तक पुलिस मुख्य आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस दौरान आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की, सुरेंद्र लिंडा, कुमुद कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन सतर्क, नागरिक परेशान
झारखंड बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। सार्वजनिक परिवहन पर भी बंद का असर पड़ा, जिससे रोजमर्रा के कामों के लिए निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM