छठ महापर्व पर सफर हुआ महंगा, पांच गुना बढ़ा फ्लाइट का किराया

छठ महापर्व पर सफर हुआ महंगा, पांच गुना बढ़ा फ्लाइट का किराया

छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही बिहार लौटने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने रांची के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों की स्थिति बिगाड़ दी है। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से बिहार के लिए चलने वाली करीब 90 फीसदी बसों की सीटें अगले दो दिनों तक के लिए भर चुकी हैं।

भीड़ का फायदा उठाते हुए बस संचालकों ने किराए में मनमानी कर दी है। रांची से पटना जाने वाली एसी बसों का किराया अब हवाई टिकट के बराबर पहुंच गया है। ऑनलाइन बुकिंग में स्लीपर एसी बसों का किराया 1500 से 2500 रुपये और सामान्य सीटों का 1000 से 1500 रुपये वसूला जा रहा है। दरभंगा और समस्तीपुर रूट पर भी यही हाल है। टिकट एजेंट 200 से 500 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज ले रहे हैं। सीट न मिलने के कारण कई यात्री बसों में खड़े होकर या बोनट पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों ने प्रशासन से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है ताकि वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

रेलवे में भी अफरा-तफरी, वेटिंग लिस्ट बढ़ी

छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, लेकिन उनकी सीटें भी चंद घंटों में फुल हो गईं।

  • 08629 रांची–गोरखपुर साप्ताहिक छठ स्पेशल (शाम 4:50 बजे)
  • 08105 रांची–जयनगर साप्ताहिक छठ स्पेशल (रात 9:25 बजे)
  • 08621 रांची–कामाख्या साप्ताहिक छठ स्पेशल (रात 8:00 बजे)
  • 08795 दुर्ग–पटना छठ स्पेशल (दोपहर 12:40 बजे रांची से प्रस्थान)
  • 08889 गोंदिया–पटना छठ स्पेशल (26 अक्टूबर को रात 2:40 बजे रांची से रवाना)

गोंदिया–पटना ट्रेन में स्लीपर क्लास में 100 से ज्यादा आरएसी और थर्ड एसी में 25 वेटिंग चल रही है, जबकि दुर्ग–पटना ट्रेन में स्लीपर में 20 वेटिंग और थर्ड एसी में 50 सीटें ही बची हैं।

आसमान छूती फ्लाइट टिकटें

बस और ट्रेन के बाद अब हवाई सफर भी महंगा हो गया है। आम दिनों में रांची से पटना फ्लाइट का किराया 2500 से 2700 रुपये तक रहता है, लेकिन छठ पर्व के कारण किराया पांच गुना तक बढ़ गया है।

  • 25 अक्टूबर: ₹12,193
  • 26 अक्टूबर: ₹12,193
  • 27 अक्टूबर: ₹9,666
  • 28 अक्टूबर: ₹4,600
  • 29 अक्टूबर: ₹13,520

Trending News

स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM