गूगल पर फर्जी नंबर डालकर करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने तीन आरपियों को किया गिरफ्तार

गूगल पर फर्जी नंबर डालकर करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने तीन आरपियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और अहम कामयाबी मिली है। गांडेय थाना क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एसपी ने बताया कि ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल के माध्यम से पुलिस को इनपुट मिला था कि गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के पास तेल्खरी जंगल के आसपास कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिये ठगी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांडेय के धरलेट्टो निवासी खुर्शीद अंसारी, देवघर जिले के पथरोल थाना अंतर्गत चेतनारी गांव के आलमगीर अंसारी और सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के मोहम्मद सराफत अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, दस सिम कार्ड, दो मोटरसाइकिल, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर डालकर खुद को फोन-पे, पेटीएम, सैमसंग सर्विस, एसी सर्विस समेत विभिन्न कंपनियों का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर प्रचार करते थे। जब लोग सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क करते थे, तो वे विश्वास में लेकर ठगी कर लेते थे। इसके अलावा वे एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर पासबुक या एटीएम कार्ड भेजने का झांसा देकर खातों से रकम निकाल लेते थे।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की गिरफ्तारी से साइबर ठगी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है और मामले की गहन जांच जारी है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM