विपक्ष के हंगामे के बीच पेश हुआ 7,721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही हंगामे और विधायी कामकाज के मिश्रण में पूरी हुई। विपक्षी दल भाजपा के विधायकों के जोरदार विरोध के बावजूद सदन में 7,721 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी विधायक वेल में प्रवेश कर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान स्पीकर ने विधायकों से शून्यकाल के सवाल लिए और ध्यान आकर्षण के तहत प्रस्तुत सूचनाओं पर चर्चा कराई तथा प्रभारी मंत्रियों से जवाब भी दिलवाए।

पूरी कार्यवाही के दौरान भाजपा के विधायक लगातार ताली बजाते और नारेबाजी करते रहे, जबकि सदन का कामकाज जारी रहा। अंततः 12:45 बजे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 7,721 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 9 दिसंबर तक स्थगित कर दी। अगले दिन द्वितीय अनुपूरक बजट पर सदन में तीन घंटे तक चर्चा होने की संभावना है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च

Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर

Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि

Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष

Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ

Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर

Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित

Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा

Aug 31, 2026, 5:47:00 PM