रांची में संपन्न हुई द्वितीय सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप, मेजबान टीम ने मारा बाजी

रांची में संपन्न हुई द्वितीय सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप, मेजबान टीम ने मारा बाजी

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची के बहूबाज़ार स्थित बिशप स्कूल में आयोजित दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 600 प्रतिभागियों ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया।

रांची बनी ओवरऑल विजेता

मेजबान रांची की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।
दूसरे पायदान पर पश्चिम सिंहभूम, तीसरे पर दुमका और चौथे स्थान पर धनबाद की टीम रही।
लड़कियों की श्रेणी में रांची की अनन्या ट्विंकल कुजूर और लड़कों में पश्चिम सिंहभूम के सत्यम गुप्ता सबसे सफल खिलाड़ी बने। वहीं धनबाद को सबसे अनुशासित टीम का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों के लिए नई राहें खुलेंगी: महुआ माजी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। बिशप स्कूल के प्राचार्य आई. ए. जैकब ने सुझाव दिया कि सभी स्कूलों में कराटे को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।

चयनित खिलाड़ी जाएंगे ईस्ट इंडिया चैंपियनशिप

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 55 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। चयनित खिलाड़ी 19 से 21 दिसंबर तक पटना में आयोजित होने वाली ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM