मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नवंबर किस्त जल्द होगी जारी, तीन दिनों में लाभुकों के खाते में पहुंचेगी राशि

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नवंबर किस्त जल्द होगी जारी, तीन दिनों में लाभुकों के खाते में पहुंचेगी राशि

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। नवंबर महीने की किस्त जल्द ही उनके बैंक खातों में भेजी जाने वाली है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में इस योजना के तहत करीब 2 लाख 80 हजार लाभुकों को इस माह की सहायता राशि मिलने जा रही है। जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, राशि भेजने से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अनुमान है कि अगले तीन दिनों के भीतर प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2500 की राशि जमा हो जाएगी।

इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिले में अब तक 3 लाख 7 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 2.80 लाख को स्वीकृति मिल चुकी है। हालांकि, कुछ लाभुकों के खातों में आधार लिंक न होना, डीबीटी त्रुटि या तकनीकी गड़बड़ियों के कारण भुगतान रुक जाता है। विभाग ने बताया कि ऐसे मामलों का निरंतर निपटारा किया जा रहा है।

इसके साथ ही राज्य में सर्वजन पेंशन योजना की राशि भी लाभुकों के खातों में भेजी जा चुकी है। हालांकि, केंद्रीय पेंशन मद से इस बार आवंटन नहीं होने के कारण कुछ लाभुकों को भुगतान में देरी हो रही है।

गौरतलब है कि 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का मतदान होना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उससे पहले ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खातों में भेज दी जाएगी।


Trending News

रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM