विधानसभा में गरमाया हटिया के विस्थापितों का मुद्दा, 212 करोड़ के आवास तैयार लेकिन अब तक नहीं हुआ पुनर्वास

विधानसभा में गरमाया हटिया के विस्थापितों का मुद्दा, 212 करोड़ के आवास तैयार लेकिन अब तक नहीं हुआ पुनर्वास

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन हटिया क्षेत्र के विस्थापित परिवारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए वर्ष 2019 में लगभग 212 करोड़ रुपये खर्च कर आवास तैयार किए गए थे, लेकिन अब तक इनमें किसी भी परिवार को बसाया नहीं गया है। उन्होंने बताया कि कुल 393 परिवारों को इन मकानों में बसाने की योजना थी, जो अभी तक लागू नहीं हो सकी है।

इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि विस्थापितों के सत्यापन की प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए कोलकाता की एक निजी परामर्शदाता कंपनी की सेवाएं ली गई थीं, जिसके कारण कई विसंगतियां पैदा हो गईं। मंत्री के अनुसार, कंपनी द्वारा तैयार की गई सूची की अब दोबारा जांच की जा रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक जायसवाल ने यह भी उल्लेख किया कि विस्थापितों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार में प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया था और इसके लिए एक समझौता भी हुआ था। इस पर मंत्री ने कहा कि विस्थापन से प्रभावित गांवों की सूची में कुल आठ गांवों को शामिल किया गया था, लेकिन जगन्नाथपुर और कल्याणपुर जैसे कुछ गांव उस सूची में नहीं थे। इसके अलावा पंचाट की सूची और उपलब्ध रिकॉर्ड में भी कई नामों में अंतर पाया गया है।

मंत्री सुदिव्य सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग विस्थापितों के नाम पर जमीन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे प्रयासों को सरकार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि लाबेद और तिरिल गांव में सर्वे के लिए पहुंची टीम का भी कुछ लोगों ने विरोध किया था।

सरकार की ओर से यह भी साफ किया गया कि जो जमीन पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है, उसे रैयतों को वापस नहीं किया जा सकता। हालांकि मंत्री ने आश्वस्त किया कि वास्तविक विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी और उनके साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विस्तृत स्थिति अगले विधानसभा सत्र से पहले स्पष्ट कर दी जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM