रांची के जलाशयों पर अतिक्रमण का मामला हाईकोर्ट में गर्माया, डीसी से मांगा डैम की जमीन पर कब्जे का पूरा ब्योरा

रांची के जलाशयों पर अतिक्रमण का मामला हाईकोर्ट में गर्माया, डीसी से मांगा डैम की जमीन पर कब्जे का पूरा ब्योरा

रांची के प्रमुख जलाशयों और तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को हुई इस सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रांची उपायुक्त (डीसी) से सख्त सवाल पूछते हुए स्पष्ट जानकारी मांगी कि कांके डैम, धुर्वा डैम और गेतलसूद डैम की कितनी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है।

अदालत ने यह भी जानना चाहा कि इन जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक क्या कदम उठाए हैं और कार्रवाई की वर्तमान स्थिति क्या है।

डीसी को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने इस मामले में रांची डीसी को निर्देश दिया है कि वे शपथ पत्र (एफिडेविट) के माध्यम से विस्तृत जवाब दाखिल करें। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 26 मार्च तय की है।

जनहित याचिका में जल स्रोतों पर गंभीर आरोप

यह मामला एक जनहित याचिका के जरिए अदालत तक पहुंचा है, जिसमें रांची के बड़ा तालाब समेत आसपास के अन्य जल स्रोतों को संरक्षित करने और वहां से अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि बड़ा तालाब, कांके डैम और धुर्वा डैम की सैकड़ों एकड़ जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। दावा किया गया है कि इन इलाकों में मल्टी-स्टोरी इमारतों का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे जलाशयों की स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि रांची शहर के कई तालाबों की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर खतरा बढ़ रहा है।

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM